देशदेवासमध्य प्रदेश2 नवंबर 2026
अवैध शराब खातेगांव टी आई दिलीप पूरी की दर्दनाक मौत
ताजा अपडेट ट्रक ने ली थाना प्रभारी की जान: देवास के खातेगांव में टीआई दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत, शराब तस्करी रोकने पहुंची थी पुलिस टीम

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में देर रात पुलिस कार्रवाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। अवैध शराब तस्करी की सूचना पर ट्रक का पीछा कर रही पुलिस टीम के थाना प्रभारी दिलीप पुरी ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि हरदा की ओर से एक ट्रक अवैध शराब लेकर इंदौर होते हुए गुजरात की तरफ जा रहा है। इसके बाद देवास एसपी के निर्देश पर पांच से अधिक पुलिस टीमों को कार्रवाई में लगाया गया था। इनमें कन्नौद, सतवास और खातेगांव के थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मी शामिल थे।
बताया जा रहा है कि हरदा-नेमावर हाईवे पर ट्रक चालक पानी पीने के लिए रुका था। इसी दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी चालक को पकड़ने पहुंचे और उसे ट्रक से नीचे उतरने के लिए कहा। इस दौरान चालक और टीआई के बीच झूमाझटकी हुई। आरोप है कि चालक ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया, इसी दौरान टीआई नीचे गिर गए और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से निकल गया।
घटना में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार होने की जानकारी
प्रारंभिक जानकारी में ट्रक का नंबर MP 43 H 4786 बताया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। शराब तस्करी के नेटवर्क में हरदा और देवास के कुछ लोगों के नाम सामने आने की भी जानकारी दी जा रही है। इन दावों की आधिकारिक पुष्टि और पूरे नेटवर्क की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
शराब तस्करी रोकने की कार्रवाई में थाना प्रभारी की शहादत ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर दिया है।
📍 RAAZ NEWS मंदसौर सच के साथ, जनता की आवाज़।
9109589960,9589411603

READERS' VOICES
इस खबर पर आपकी राय
अपनी राय देने के लिए reader account से login करें।
Login / Create account →अभी कोई approved review नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें।

