देशमंदसौरमध्य प्रदेश4 नवंबर 2026
भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान: मंदसौर जिले की चारों विधानसभाओं में आज से युवा संवाद कार्यक्रम
ताजा अपडेट 3 और 4 नवंबर को कॉलेजों में होंगे आयोजन, सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी जिला मंदसौर द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत जिले में युवा संवाद कार्यक्रमों की व्यापक तैयारियां की गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में 3 और 4 नवंबर 2026 को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न मंडलों के संयुक्त तत्वावधान में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।
इन आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रहित, जनभागीदारी और समसामयिक राजनीतिक विषयों से जोड़ना है। भाजपा ने इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं के बीच अपनी बात पहुंचाने और उनके विचारों एवं सुझावों को जानने की पहल की है।
3 नवंबर को मंदसौर एवं मल्हारगढ़ विधानसभा में होंगे कार्यक्रम
इसी क्रम में गरोठ, खड़ावदा एवं मेलखेड़ा मंडलों का संयुक्त कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शासकीय महाविद्यालय में आयोजित होगा। इसमें विधायक चंदरसिंह सिसौदिया एवं पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ युवाओं को संबोधित करेंगे।
कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम सफल बनाने की अपील
भाजपा जिला मंदसौर द्वारा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले इन युवा संवाद कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है। पार्टी का प्रयास है कि अधिक से अधिक युवा इन कार्यक्रमों में शामिल होकर लोकतंत्र, राष्ट्रहित एवं जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करें।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
RAAZ NEWS मंदसौर
9109589960

READERS' VOICES
इस खबर पर आपकी राय
अपनी राय देने के लिए reader account से login करें।
Login / Create account →अभी कोई approved review नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें।

