एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, बरखेड़ा कला पुलिस को मिली सफलता रतलाम। जिले की बरखेड़ा कला थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरखेड़ा कलां पतराम डाबरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बरखेड़ा कलां के अपराध क्रमांक 90/2026, धारा 8/18, 29 एनडीपीएस एक्ट के मामले में पूर्व से फरार चल रहे आरोपी जोगेंद्र उर्फ रिंकू पिता अजीत सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम पातन, तहसील एवं जिला हिसार (हरियाणा) की पुलिस तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 1 नवंबर 2026 को हरियाणा के जिला हिसार स्थित ग्राम पातन में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इनकी रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पतराम डाबरे, उपनिरीक्षक हरिसिंह बड़ेरा, उपनिरीक्षक मोहन भाटी, प्रधान आरक्षक 528 अमित भावसार, आरक्षक 1135 प्रीतम लोहार, आरक्षक 281 अरविंद, आरक्षक 08 मुकेश, आरक्षक 615 विशाल, आरक्षक 964 ओमप्रकाश गुर्जर, आरक्षक 994 अनिल रावत, आरक्षक 118 शकील तथा साइबर सेल रतलाम की सराहनीय भूमिका रही।