देशमन्दसौरमध्य प्रदेश31 अक्टूबर 2026
एट्रोसिटी का दुरुपयोग नाहरगढ थाना प्रभारी श्री वरुण तिवारी ने दिलाया न्याय नहीं तो निर्दोष को हो जाती सजा
ताजा अपडेट

मन्दसौर
*एट्रोसिटी एक्ट का दुरुपयोग सामान्य वर्ग ही सामान्य वर्ग के खिलाफ करवा रहा है । कानून न किसी निर्दोष के लिए अन्याय का माध्यम बने ,न किसी पीड़ित को न्याय से वंचित करे । परंतु कानून का दुरुपयोग करने वालों का कानून क्या करे ? नाहरगढ थाना प्रभारी श्री वरुण तिवारी द्वारा कठोरतम धाराओं में प्रकरण दर्ज करने के दिये निर्देश । राजपूत समाज में खासी नाराजगी देखी जा रही है , क्या जिला राजपूत समाज मंदसौर भी ले सकता है कोई ठोस निर्णय ? मामला नाहरगढ थाने का है जहां कचनारा निवासी शिवपाल सिंह (कालू सिसोदिया) पिता मणिराज सिंह सिसोदिया द्वारा खजुरीमांडा निवासी राजू सूर्यवंशी पिता रामलाल सूर्यवंशी को खूब शराब पिला कर उसके पेट पर दाढ़ी बनाने की ब्लेड से गहरे घाव बनाए ओर नाहरगढ थाने पर लेजाकर छोड़ दिया । गांव के ही करण सिंह राजपूत से पुराने विवाद के चलते बदले की भावना से शिवपाल सिंह सिसोदिया (कालू सिसोदिया) ने राजू सोलंकी से कहा कि ST/SC ACT लगवाना जिससे तुझे सरकार एफ. आई.आर. होने पर 25 हजार रुपए देगी ओर मेरा बदला भी पूरा हो जाएगा । मामले में अपने षड्यंत्र में कामयाब भी हो गए । नाहरगढ थाने पर एट्रोसिटी एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध भी हो गया । नाहरगढ हॉस्पिटल में मेडिकल के नाम पर जबसे शकील मंसूरी नियुक्त हुए है तबसे बताया जाता है कैसा भी मेडिकल आप अपने अनुसार करवा सकते है , बताया जाता है वो गांधी वादी समझौते में ज्यादा विश्वास करते है ।उनके द्वारा किए गए कई मेडिकल विचारणीय है ।*
✍️राजपाल सिंह परिहार✍️
जिला ब्यूरोचीफ ,डायरेक्टर राज़ न्यूज मंदसौर, मध्यप्रदेश
9109589960(वाट्सअप)9589411603(कोलिंग)
(आप अब हमे raaznews.in पर भी पढ़ सकते है ।)
*मामले में राजपूत समाज में नाराजगी इस लिये भी बताई जा रही है कि शिवपाल सिंह (कालू सिसोदिया) अपने मामले या रंजिश को समाजजनों या पारिवारिक बैठक से भी निपटा सकते थे । परंतु एट्रोसिटी एक्ट का दुरुपयोग करके रंजिश का बदला लेना कहा तक उचित है ? राजू सूर्यवंशी पिता रामलाल सूर्यवंशी को लगातार तीन चार दिन तक शराब पिलाने के बाद जब उसको होश आया तो उसे याद आया कि उसने गलत एफ. आई.आर. करवाई है ओर उसके पेट पर ब्लेड से घाव बनानें की घटना सावरिया रेस्टोरेंट पर सीसीटीवी ओर प्रत्यक्षदर्शी दो गवाहों ने उसको देखा है तब । उसने करण सिंह पिता मोड़ सिंह राजपूत निवासी कचनारा को सब हाल कह सुनाया ओर स्टांप पर अपना कथन दिया कि उसके पेट पर ब्लेड से घाव भी शिवपाल सिंह सिसोदिया ने ही बनाए ओर एफ. आई.आर. करवाने को ले गया ओर तीन चार दिन तक खूब शराब पिलाई । अब राजू सूर्यवंशी को जान का खतरा बना हुआ है राजू सूर्यवंशी का कहना है जबसे उसने सच बोला है तबसे शिवपाल सिंह सिसोदिया के भाई नरेंद्र सिंह सिसोदिया (कचनारा उप सरपंच)के भी बार बार फोन आ रहे है । मामले में प्रकरण दर्ज होने के बाद से कल रात बयान तक निर्दोष करण सिंह के विरुद्ध शिवपाल सिंह के बयानों के तरफ का झुकाव ओर थाने की हर एक घटना की फोन पर जानकारी द्वारा नरेंद्र सिंह सिसोदिया को देना बताया जा रहा है ,जो जांच का विषय है । साथ ही शिवपाल सिंह सिसोदिया अपने मामले को आपसी सूझ बूझ ओर तालमेल से भी निपटा सकते थे परंतु उनके द्वारा अपनाए गए एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग पर आज नाहरगढ थाना प्रभारी श्री वरुण तिवारी शिवपाल सिंह सिसोदिया के विरुद्ध धारा 371 दासो में अभ्यस्त व्यवहार , आईपीसी की धारा 182 जो अब BNS में समाहित है । आईपीसी की धारा 211 अब BNS की धारा 248 जिसमें सात साल की सजा /आजीवन कारावास का प्रावधान है ।वही निर्दोष करण सिंह पिता मोड़ सिंह राजपूत आईपीसी की धारा 500 मानहानि के साथ DAMAGES / MALICIOUS PROSECUTION में भी कानून के तहत अपने साथ हुई जाक्ती के लिए मांग कर सकते है ।
एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग पर पुलिस विभाग मंदसौर क्या संज्ञान लेता है ये भी देखने योग्य होगा ।
✍️राजपाल सिंह परिहार✍️

READERS' VOICES
इस खबर पर आपकी राय
अपनी राय देने के लिए reader account से login करें।
Login / Create account →अभी कोई approved review नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें।

