देशगरोठमध्य प्रदेश2 नवंबर 2026
गरोठ में नकली दूध बनाने की आशंका पर एसडीएम की दबिश, डेयरी से घी, दूध पाउडर और अन्य सामग्री मिली
ताजा अपडेट

गरोठ। नगर एवं क्षेत्र में मिलावटखोरी के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक डेयरी पर दबिश दी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गरोठ एसडीएम राहुल चौहान ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार जिनेंद्र निगम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डेयरी परिसर से करीब 1 किलो घी, दूध पाउडर, राइस ऑयल, गांव के किसानों से खरीदा गया दूध और अन्य सामग्री मिली है। प्रशासन को आशंका है कि यहां मिलावटी दूध अथवा दूध से बने उत्पाद तैयार किए जा रहे थे।
कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी बलवीर यादव भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौके पर मिली सामग्री और डेयरी में संचालित गतिविधियों की जांच की जा रही है।
जांच के बाद होगा खुलासा
फिलहाल प्रशासन की जांच जारी है। डेयरी में किस प्रकार दूध एवं अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे थे, सामग्री का उपयोग कहां किया जा रहा था और मिलावट की पुष्टि होती है या नहीं, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।
गरोठ में प्रशासन की इस कार्रवाई से मिलावटखोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
📍 RAAZ NEWS मंदसौर सच के साथ, जनता की आवाज़।

READERS' VOICES
इस खबर पर आपकी राय
अपनी राय देने के लिए reader account से login करें।
Login / Create account →अभी कोई approved review नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें।

