देशमंदसौरमध्य प्रदेश1 नवंबर 2026
जिला अस्पताल की कैंटीन में लकड़ी लेकर युवक ने मचाया हंगामा, अवैध शराब बिक्री की चर्चा से उठे सवाल
ताजा अपडेट

मंदसौर। जिला अस्पताल परिसर स्थित कैंटीन में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक हाथ में लकड़ी लेकर काफी देर तक हंगामा करता रहा। युवक की इस हरकत से कैंटीन में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
सूत्रों के अनुसार, मंदसौर जिला अस्पताल की कैंटीन में आए दिन विवाद और झगड़े होने की चर्चाएं सामने आती रहती हैं। वहीं कैंटीन में कथित रूप से अवैध तरीके से देशी शराब की बिक्री होने की शिकायतें भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जहां मरीजों का उपचार होता है और उनके परिजन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पहुंचते हैं, वहां इस तरह की घटनाएं होना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
अस्पताल प्रशासन की निगरानी पर सवाल
जिला अस्पताल की कैंटीन में यदि इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं तो अस्पताल प्रबंधन को इसकी गंभीरता से जांच करवानी चाहिए। साथ ही कैंटीन में कथित शराब बिक्री के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
अब देखना यह है कि जिला अस्पताल प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और अस्पताल परिसर में सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

READERS' VOICES
इस खबर पर आपकी राय
अपनी राय देने के लिए reader account से login करें।
Login / Create account →अभी कोई approved review नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें।

