देशनीमच30 अक्टूबर 2026
कांग्रेस के नेता ओर नेता पुत्र ने किया पत्रकार का अपमान,एक जुट होकर नीमच के पत्रकारों ने दिया ज्ञापन ।
मंदसौर कांग्रेस के नेता ओर पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल ओर उनके पुत्र ने किया पत्रकार का अपमान,एक जुट होकर नीमच के पत्रकारों ने दिया ज्ञापन ।

पत्रकार कमलेश मोदी से अभद्रता के विरोध में प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन
दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
नीमच। मंदसौर में INH न्यूज़ चैनल के पत्रकार कमलेश मोदी के साथ कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की के मामले में जिला युवा प्रेस क्लब, नीमच ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के नाम एडिशन एसपी हेमलता अग्रवाल को सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि 30 अक्टूबर 2026 को मंदसौर स्थित नारकोटिक्स कार्यालय के बाहर अफीम किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान कवरेज कर रहे पत्रकार कमलेश मोदी के साथ पूर्व विधायक नवकृष्णा पाटिल एवं उनके पुत्र आदित्य पाटिल द्वारा कथित रूप से अभद्रता, धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किया गया।
जिला युवा प्रेस क्लब ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ इस प्रकार का व्यवहार प्रेस की स्वतंत्रता पर आघात है।
संगठन ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पत्रकारों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर पत्रकार संगठन चरणबद्ध आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।
इस अवसर पर जिला युवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश मालवीय, मनीष बागड़ी, आनन्द अहिरवार, गोपाल मेहरा, प्रवीण गोस्वामी, बबलू किलोरिया,मनोज मीणा, हेमंत मेहरा, धीरज नायक, शुभम नायक, पंकज मेनारिया सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

READERS' VOICES
इस खबर पर आपकी राय
अपनी राय देने के लिए reader account से login करें।
Login / Create account →अभी कोई approved review नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें।

