देशभानपुरामध्य प्रदेश31 अक्टूबर 2026
किराना दुकान की आड़ में शराब का कारोबार! प्रशासन की छापेमारी में भारी मात्रा में शराब जब्त भानपुरा के भगवानपुरा गांव में श्री सांवरिया किराना स्टोर पर कार्रवाई, एक व्यक्ति के कब्जे से 126 क्वार्टर और बीयर केन-बोतलें बरामद
ताजा अपडेट

मंदसौर/गरोठ। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर एवं गरोठ एसडीएम राहुल चौहान के मार्गदर्शन में भानपुरा तहसील के ग्राम भगवानपुरा स्थित श्री सांवरिया किराना स्टोर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार सुनील अग्रवाल तथा एसआई बापू सिंह बामनिया द्वारा किया गया। कार्रवाई के दौरान दुकान से विभिन्न ब्रांड की देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
यह शराब की गई जब्त
प्रशासनिक कार्रवाई में निम्न सामग्री जब्त की गई:
देशी प्लेन शराब – 46 क्वार्टर
देशी मसाला शराब – 47 क्वार्टर
मैकडॉवेल नंबर-1 – 9 क्वार्टर
आरएस (रॉयल स्टैग) – 4 क्वार्टर
बीयर – 16 केन
बीयर बोतल – 4
इस प्रकार कुल 106 क्वार्टर शराब एवं बीयर के 16 केन तथा 4 बोतल जब्त की गईं।
आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
प्रशासन ने शराब को लालचंद पिता चुन्नीलाल माली निवासी नीमथूर के कब्जे से जब्त किया। इसके बाद आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
RAAZ NEWS | मंदसौर

READERS' VOICES
इस खबर पर आपकी राय
अपनी राय देने के लिए reader account से login करें।
Login / Create account →अभी कोई approved review नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें।

