देशगरोठमध्य प्रदेश5 नवंबर 2026
मिलावट के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दूध डेयरियों का औचक निरीक्षण
ताजा खबर कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर एसडीएम राहुल चौहान ने टीम के साथ खजुरीपंथ और नलखेड़ा में की जांच, ग्रामीणों से मिलावट की सूचना देने की अपील

गरोठ/मंदसौर। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंदसौर कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के निर्देश पर एसडीएम गरोठ श्री राहुल चौहान ने प्रशासनिक टीम के साथ दूध डेयरियों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान तहसील शामगढ़ के ग्राम खजुरीपंथ एवं गरोठ तहसील के ग्राम नलखेड़ा में संचालित दूध डेयरियों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान एसडीएम राहुल चौहान ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा करते हुए अपील की कि दूध एवं अन्य खाद्य सामग्रियों में मिलावट की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें।
प्रशासन का उद्देश्य आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा मिलावटखोरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना है।
प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन भी जागरूक बनें और मिलावट के खिलाफ अभियान में प्रशासन का सहयोग करें।
RAAZ NEWS मंदसौर | राजपाल सिंह परिहार की रिपोर्ट

READERS' VOICES
इस खबर पर आपकी राय
अपनी राय देने के लिए reader account से login करें।
Login / Create account →अभी कोई approved review नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें।

