देशमंदसौरमध्य प्रदेश4 नवंबर 2026
मंदसौर -भारत माता चौराहे के पीछे खाली प्लॉट में कचरे में लगाई आग, धुएं से व्यापारी परेशान
ताजा अपडेट मंदसौर हर 15 दिन में दोहराई जा रही घटना, जिम्मेदार विभाग नहीं दे रहा ध्यान; आसपास के दुकानदारों को हो रही परेशानी

मंदसौर। शहर के भारत माता चौराहे के पीछे स्थित एक खाली प्लॉट में पड़े कचरे में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दी गई। कचरे में लगी आग से उठने वाले जहरीले धुएं के कारण आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारियों के अनुसार, इस खाली प्लॉट में कचरा जमा रहता है और आए दिन उसमें आग लगा दी जाती है। करीब हर 15 दिन में इस तरह की घटना सामने आ रही है। कचरे से उठने वाला धुआं आसपास की दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंचता है, जिससे व्यापारियों को दुकान पर बैठना भी मुश्किल हो जाता है।
व्यापारियों का कहना है कि बार-बार इस तरह कचरे में आग लगाए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। आग लगाने वाले अज्ञात लोगों पर कार्रवाई नहीं होने से यह सिलसिला लगातार जारी है।
नगरपालिका प्रशासन से मांग
आसपास के व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि खाली प्लॉट में जमा कचरे को तत्काल हटवाया जाए तथा बार-बार कचरे में आग लगाने वालों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही इस स्थान पर नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि व्यापारियों और आम नागरिकों को धुएं की परेशानी से निजात मिल सके।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब ध्यान देते हैं और भारत माता चौराहे के पीछे कचरे में आग लगाने की घटनाओं पर कब रोक लगती है।

READERS' VOICES
इस खबर पर आपकी राय
अपनी राय देने के लिए reader account से login करें।
Login / Create account →अभी कोई approved review नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें।

