देशमंदसौरमध्य प्रदेश1 नवंबर 2026
मंदसौर में नशे के सौदागरों पर कोतवाली पुलिस का शिकंजा, 21 लाख का मादक पदार्थ जब्त
ताजा अपडेट 1 किलो अल्प्राजोलम और 500 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 21 लाख रुपए कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए हैं।
पुलिस कार्रवाई के दौरान 1 किलो अल्प्राजोलम, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए बताई गई है, तथा 500 ग्राम अफीम, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपए है, जब्त की गई।
मामले में पुलिस ने समीर शेख निवासी गोपालपुरा (नारायणगढ़) एवं शाहरुख निवासी नूरी कॉलोनी (मनासा) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी के नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य संभावित लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
इस कार्रवाई को शहर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

READERS' VOICES
इस खबर पर आपकी राय
अपनी राय देने के लिए reader account से login करें।
Login / Create account →अभी कोई approved review नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें।

