भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) द्वारा 4 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत 8 IPS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2009 बैच के IPS अधिकारी अवधेश कुमार गोस्वामी को DIG (कल्याण एवं लेखा) के प्रभार से हटाकर DIG, PSO टू DGP पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं DIG नारकोटिक्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी बैच के IPS अधिकारी संतोष सिंह गौर, जो DIG अजाक के पद पर पदस्थ थे, उन्हें DIG पीटीआरआई (PTRI) नियुक्त किया गया है। वहीं, DIG पीटीआरआई के पद पर कार्यरत IPS अधिकारी तुषार कांत विद्यार्थी को DIG विसबल मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। वर्ष 2010 बैच के IPS अधिकारी विनीत कपूर को DIG साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं सामुदायिक पुलिसिंग का दायित्व सौंपा गया है। इससे पहले वे PSO टू DGP एवं सामुदायिक पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वर्ष 2012 बैच के IPS अधिकारी रघुवंश कुमार सिंह को DIG (कल्याण एवं लेखा), पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। AIG स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) स्तर के तीन अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है। साई कृष्ण थोटा (2014 बैच): AIG साइबर, पुलिस मुख्यालय भोपाल। पुनीत गहलोद (2017 बैच): AIG प्रशासन, पुलिस मुख्यालय भोपाल। शशांक (2019 बैच): AIG (जी), विशेष शाखा (Special Branch), पुलिस मुख्यालय भोपाल। तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश पुलिस मुख्यालय में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों के पुनर्गठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नवीन कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। RAAZ NEWS मंदसौर विशेष राजपाल सिंह परिहार, वरिष्ठ पत्रकार