देशरतलाममध्य प्रदेश30 अक्टूबर 2026
नागेन्द्र सिंह सोलंकी की आलोट से रिपोर्ट । *सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन निकलता है 12 एमएलडी पानी, भविष्य में तालाबों में किया जाएगा उपयोग : कलेक्टर*
नागेन्द्र सिंह सोलंकी की आलोट से रिपोर्ट । *सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन निकलता है 12 एमएलडी पानी, भविष्य में तालाबों में किया जाएगा उपयोग : कलेक्टर*

नागेन्द्र सिंह सोलंकी की आलोट से रिपोर्ट ।
*सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन निकलता है 12 एमएलडी पानी, भविष्य में तालाबों में किया जाएगा उपयोग : कलेक्टर*
*कलेक्टर एवं महापौर ने करमदी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण, टीडीएस मशीन से स्वयं जांचा पानी*
रतलाम 30 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया एवं नगर निगम महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने करमदी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने टीडीएस मशीन से स्वयं उपचारित पानी की जांच की। उन्होंने कहा कि पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए टीडीएस की जांच करना भी महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अनिल भाना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन लगभग 12 एमएलडी पानी निकलता है। भविष्य में इस उपचारित पानी का उपयोग तालाबों को भरने में किया जाएगा। इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ ही भूजल स्तर बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित महिलाओं ने कलेक्टर को क्षेत्र में निराश्रित मवेशियों के कारण होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

READERS' VOICES
इस खबर पर आपकी राय
अपनी राय देने के लिए reader account से login करें।
Login / Create account →अभी कोई approved review नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें।

