देशनाहरगढमध्य प्रदेश31 अक्टूबर 2026
नाहरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 क्विंटल 27 किलो डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
ताजा अपडेट

नाहरगढ , मारुति ईको वाहन में भरकर ले जाया जा रहा था अवैध मादक पदार्थ, पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा
मंदसौर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नाहरगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी वरुण तिवारी एवं उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 क्विंटल 27 किलो अवैध डोडाचूरा सहित एक मारुति ईको वाहन जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिल्लोद की तरफ से एक मारुति ईको वाहन में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरकर देवरी की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी वरुण तिवारी ने तत्काल पुलिस टीम गठित की और बिल्लोद-नाहरगढ़ रोड पर पुलिया के समीप नाकाबंदी करवाई।
इसी दौरान बिल्लोद की ओर से आ रही संदिग्ध मारुति ईको को पुलिस टीम ने रोककर तलाशी ली। वाहन की जांच करने पर उसमें से 2 क्विंटल 27 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से वाहन चालक दिनेश दास बैरागी पिता रामदास बैरागी निवासी देवरी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ एवं मारुति ईको वाहन जब्त कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नाहरगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

READERS' VOICES
इस खबर पर आपकी राय
अपनी राय देने के लिए reader account से login करें।
Login / Create account →अभी कोई approved review नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें।

