देशमंदसौरमध्य प्रदेश2 नवंबर 2026
राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी अव्यवस्थाएं
राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी अव्यवस्थाएं, घायल खिलाड़ियों को अस्पताल पहुंचाने एंबुलेंस तक नहीं मिली एक खिलाड़ी के पैर में लगी चोट, दूसरी खिलाड़ी को कमजोरी और बुखार की शिकायत; नगर परिषद की एंबुलेंस बुलानी पड़ी, जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद हुई व्यवस्था।

मंदसौर। राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आयोजन संबंधी अव्यवस्थाएं दूसरे दिन भी जारी रहीं। प्रतियोगिता में शामिल होने आए खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता के दौरान सागर संभाग की एक खिलाड़ी के पैर में चोट लग गई। वहीं एक अन्य खिलाड़ी को कमजोरी एवं बुखार जैसी शिकायत महसूस होने पर अस्पताल ले जाने की आवश्यकता पड़ी। हैरानी की बात यह रही कि आयोजन स्थल पर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं थी।
ऐसे में खिलाड़ियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए नगर परिषद की एंबुलेंस बुलानी पड़ी। बताया जा रहा है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद आवश्यक व्यवस्था हो पाई। फिलहाल दोनों खिलाड़ियों का उपचार जारी है।

READERS' VOICES
इस खबर पर आपकी राय
अपनी राय देने के लिए reader account से login करें।
Login / Create account →अभी कोई approved review नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें।

