देशआलोटमध्य प्रदेश2 नवंबर 2026
रतलाम जिले में ताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जहरीली कच्ची शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बोलेरो पिकअप भी बरामद
ताजा अपडेट

आलोट/रतलाम। जिले में वाहन चोरी और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल से अवैध जहरीली कच्ची शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब और बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल जब्त की है। वहीं पूछताछ के दौरान ग्राम कम्माखेड़ी से चोरी गई महिंद्रा बोलेरो पिकअप भी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतारसी के लिए विशेष कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई थी।
चोरी की मोटरसाइकिल से कर रहा था शराब तस्करी।
जब्त सामग्री:
महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक MP13 GA 5716।
बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल।
10 लीटर अवैध कच्ची शराब।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक स्वराज डाबी, उपनिरीक्षक कांतिलाल सोनार्थी, सहायक उपनिरीक्षक मदनसिंह डोडिया, प्रधान आरक्षक निकोलस लकड़ा, आरक्षक देवेंद्र कायस्थ, हरीशंकर, नितिन सक्सेना, निलेश शर्मा, बाबूलाल मालवीय, अंकित काला एवं दीपक पाटीदार (आलोट) का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और वाहन चोरी की अन्य वारदातों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
RAAZ NEWS मंदसौर | नागेंद्र सिंह सोलंकी की रिपोर्ट

READERS' VOICES
इस खबर पर आपकी राय
अपनी राय देने के लिए reader account से login करें।
Login / Create account →अभी कोई approved review नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें।

