चंदवासा/मंदसौर। सर्वोदय विद्यालय चंदवासा में अध्ययनरत छात्र योगेश मीणा, निवासी बरड़िया ऊंचा, सुबह से लापता है। जानकारी के अनुसार योगेश अपने भाई के साथ स्कूटी से स्कूल जा रहा था। रास्ते में पेन खरीदने के लिए रुका, लेकिन इसके बाद वह न तो स्कूल पहुंचा और न ही उसका कोई पता चल पाया। सुबह 10 बजे से छात्र के लापता होने के कारण परिजन काफी परेशान हैं। परिवार और परिचितों द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। किसी भी व्यक्ति को योगेश दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें। संपर्क नंबर 8120365715