मंदसौर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को मंदसौर के सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर, सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, विधायक हरदीपसिंह डंग, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपालसिंह सिसौदिया, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मदनलाल राठौर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार, जिला महामंत्री शिवराज राणा, विजय सुराणा एवं महेश जूनवाल, जिला उपाध्यक्ष विनय दुबेला एवं जीवन शर्मा, गौरव अग्रवाल, पुलकित पटवा, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश चौहान, राजेश नामदेव, पूर्व जिला महामंत्री अजयसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विनोद डगवार, तेजपाल सिंह धाकड़ी, बंटी चौहान, बंसी राठौर, सुनील योगी, भारती पाटीदार, नरेंद्र पाटीदार, पीयूष जैन, धर्मेंद्र जटिया एवं अफजल शाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के अद्वितीय व्यक्तित्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लौह पुरुष के बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।