देश3 नवंबर 2026
शामगढ़ प्याज मंडी में बंपर आवक से जगह फुल, किसानों से फिलहाल प्याज नहीं लाने की अपील
ताजा अपडेट 5 से 11 नवंबर तक दीपावली अवकाश के चलते बंद रहेगी मंडी, किसानों को परेशानी से बचाने के लिए मंडी प्रबंधन ने जारी की सूचना

शामगढ़। धामनिया स्थित प्याज मंडी में इन दिनों प्याज की बंपर आवक देखने को मिल रही है। पिछले दो दिनों से लगातार बड़ी मात्रा में प्याज की आवक होने के चलते मंडी परिसर पूरी तरह भर गया है। स्थिति को देखते हुए मंडी प्रबंधन ने किसानों से फिलहाल प्याज लेकर मंडी नहीं आने की अपील की है।
मंडी प्रबंधन के अनुसार 5 नवंबर से 11 नवंबर तक दीपावली अवकाश के चलते मंडी का संचालन बंद रहेगा। ऐसे में यदि किसान इस दौरान प्याज लेकर मंडी पहुंचते हैं तो उन्हें अपनी उपज बेचने और रखने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
किसानों की सुविधा और उनकी उपज को लेकर होने वाली असुविधा से बचाने के उद्देश्य से मंडी प्रबंधन ने यह सूचना जारी की है। साथ ही किसानों से आग्रह किया है कि वे मंडी खुलने के बाद ही अपनी प्याज की उपज लेकर आएं।
मंडी प्रबंधन की अपील है कि किसान सूचना का पालन करें, ताकि अनावश्यक परेशानी और अव्यवस्था से बचा जा सके।
RAAZ NEWS वरिष्ठ पत्रकार राजपाल सिंह परिहार की रिपोर्ट

READERS' VOICES
इस खबर पर आपकी राय
अपनी राय देने के लिए reader account से login करें।
Login / Create account →अभी कोई approved review नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें।

