धर्मराजेश्वर (मंदसौर)। शामगढ़ तहसील के ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में आयोजित भारतीय युवा संसद कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। कार्यक्रम में मंत्री जी बच्चों और युवाओं के बीच बेहद सहज और आत्मीयता के साथ नजर आए। मंत्री इंदर सिंह परमार ने युवाओं से आत्मीय मुलाकात की। कहीं वे बच्चों के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए, तो कहीं युवाओं के बीच खड़े होकर मुस्कुराते हुए बातचीत करते नजर आए। उनके इस सरल और मिलनसार व्यवहार ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों और युवाओं का दिल जीत लिया। आमतौर पर बड़े पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों के आसपास औपचारिकता का माहौल रहता है, लेकिन मंत्री परमार ने युवाओं के बीच पहुंचकर जिस सहजता से संवाद किया, उसने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।